3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा में गरमाया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट तो मंत्री बोले- ये कांग्रेस का स्टंट

3 बजे कांग्रेस ने वॉकआउट कर लिया, जिसे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्टंट बताते हुए कहा कि, कांग्रेस का वॉकआउट स्टंट मात्र है।

3 min read
Google source verification
News

विधानसभा में गरमाया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट तो मंत्री बोले- ये कांग्रेस का स्टंट

विधानसभा की कारर्वाई शुरु होते ही श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठा। विधायक शरदेंदु तिवारी ने डीन द्वारा पद के दुरुपयोग किए जाने को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग से जवाब मांगा। इसपर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मानचित्रकार सुदामा प्रसाद पांडे की चिकित्सा के मामले में समिति में सबसे ज्यादा जांच कराई गई, वो पात्र नहीं है, उनके द्वारा दस्तावेज भी मांगे गए, लेकिन दस्तावेज नहीं आए। पूरी तरीके की व्यवस्था रीवा मेडिकल कॉलेज में है। कोई भी शिकायत लंबित नहीं है।


इसके बाद कैंसर मरीजों के इलाज के मामले पर बीजेपी विधायक ने आपत्ति जताई। आवेदन करने के बाद स्वीकृति देने की प्रक्रिया में लेटलतीफी की वजह से मरीज परेशान होते हैं। इसपर मंत्री सारंग ने कहा कि, प्रदेश में या बाहर कोई भी इलाज करवाता है, उसके लिए एक प्रक्रिया है। सुदामा प्रसाद पांडे ने नागपुर के जिस अस्पताल में इलाज कराया वो मध्य प्रदेश सरकार की सूची में नहीं है। रीवा मेडिकल कॉलेज में गया और रिजेक्ट हो गया, क्योंकि इस सूची में अस्पताल नहीं था, फिर से फरियादी से जानकारी मांगी है। मेडिकल कॉलेज इस विषय पर निर्णय नहीं ले सकता, इसलिए जिस विभाग का है उसे भेजा जा चुका है। सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ कर्मचारी है वहां से जानकारी आएगी।

यह भी पढ़ें- विधानसभा बजट का 11वां दिनः खराब फसल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, पेपर लीक मामला भी गूंजा


डीन को हटा दो सरकार की बदनामी क्यों करा रहे हो

पंचू लाल प्रजापति बीजेपी विधायक ने कहा- रीवा मेडिकल कॉलेज में जो डीन है, उनका खुद का एक मेडिकल अस्पताल है। मेडिकल कॉलेज में बैठते नहीं और जूनियर डॉक्टर इलाज करते हैं। वो कहते हैं कि, डीन से इलाज कराना है तो उसके लिए हॉस्पिटल में चले जाए, ऐसे डीन को हटा देना चाहिए। इसपर अध्यक्ष ने कहा कि, सरकारी कर्मचारी ने इलाज करा लिया और इस्टीमेट भेज दिया। सवाल इस बात का है कि, विभाग ने पैसा स्वीकृत नहीं किया और ना ही निरस्त करने की सूचना दी। अध्यक्ष ने सामान्य प्रशासन विभाग का हवाला देते हुए कहा कि, नियम है कि, अगर कोई विधायक पत्र भेजते हैं तो उसके साथ उचित व्यवहार कर जवाब दें, लेकिन इस मामले में ऐसा कोई भी पालन नहीं हुआ। अध्यक्ष ने मंत्री को दो टूक कहा कि, डीन को हटा दो सरकार की बदनामी क्यों करा रहे हो। इसपर मंत्री सारंग ने कहा कि, आसंदी से मिले निर्देश और आदेश का पालन करके मामले पर निर्णय लिया जाएगा।


कांग्रेस किसानों का भला नहीं चाहती

इसके बाद करीब 3 बजे कांग्रेस ने वॉकआउट कर लिया, जिसे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्टंट बताते हुए कहा कि, कांग्रेस का वॉकआउट मात्र एक स्टंट था। कांग्रेस किसानों का भला नहीं चाहती। एक विधायक या बड़े दिग्गज नेता का नाम दे दें जो किसानों के बीच गए हों। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ जनता को भड़काने का काम कर रही है। ये स्टंट करना कांग्रेस को आता है, हमारी सरकार किसानों के साथ है। सभी जगहों पर सर्वे का काम तेजी से जारी है। कुछ जगहों पर देर हुई, क्योंकि वहां कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन करना था, लेकिन सरकार जल्द से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की व्यवस्था में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बारिश, बिजली और ओलावृष्टि से हुए फसलों का नुकसान भरेगी सरकार, CM ने अफसरों को दिए अहम निर्देश

महू घटना का मुद्दा भी उठा

विधानसभा के ध्यानाकर्षण के बीच पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कानून व्यवस्था और महू घटना का मुद्दा उठाया। मुद्दा उठाने पर सदन में हंगामा हुआ। जिसे लेकर अध्यक्ष ने कहा कि, जब इस विषय पर चर्चा हो चुकी है तो ध्यानाकर्षण के समय ये मुद्दा दोबारा क्यों उठाया जा रहा है। इसे लेकर सदन में विधायकों के बीच जमकर बहस भी चली।

Story Loader