भोपाल

12 जिलों में हवाओं ने बदला रुख, अब जल्द आएगी काड़के की ठंड, दिन का पारा गिरा

-16.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, सुबह-शाम हो रहा सर्दी का अहसास-आधा डिग्री और गिरा न्यूनतम तापमान, तेज धूप और सर्द हवाओं से रहें सावधान

2 min read
Oct 16, 2022
weather news

इंदौर। मानसून की विदाई में देरी और प्रदेश के मालवांचल में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक लगातार जारी बारिश के दौर के बाद लगाए जा रहे कायास पर मौसम केन्द्र की ताजा रिपोर्ट ने बड़ी राहत दी है। करीब 10 से 12 जिलों में हवाओं का रूख बदल गया है और इससे आगामी दिनों में बारिश का सिस्टम मालवांचल पर मंडराने की संभावना भी कम हो गई है। सिस्टम नहीं बनने पर बारिश से भी राहत मिलेगी, हालांकि हवाओं में नमी का स्तर होने से सर्दी की शुरूआत हो जाएगी और अगले कुछ ही दिनों में मौसमी पारा भी उतार पर रहेगा।

इंदौर में धूप की अवधि में बढ़ोतरी

शहर में अब धीरे-धीरे सर्दी के बढ़ने का अनुमान है। गुरूवार को दिनभर तेज धूप खिली थी और साफ आसमान ने 2 डिग्री पारा गिराया था। अब मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसलिए अब बारिश के आसार कम रहेंगे। हवा का रूख भी बदलने लगा है। इसका असर भी दो-तीन दिन में मौसम पर नजर आएगा। दिन का तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा था, दो दिन से बारिश भी नहीं हुई है।

सर्दी की शुरुआत में हो रही देरी

मौसम केन्द्र ने भले ही सर्दी की शुरुआत का समय मान लिया है, लेकिन जानकारों की माने तो इस वर्ष सर्दी थोड़ा देर से शुरू हो रही है, क्योंकि अक्सर दीपावाली पर गर्म कपड़ों का बाजार रफ्तार पर आ जाता है, लेकिन इस वर्ष अब तक इस बाजार में बीते सालों की तरह मांग नहीं है। इसका कारण बारिश का अक्टूबर के शुरूआती दो सप्ताह तक बने रहना है, वो भी सामान्य से ज्यादा। जिसके चलते बदलों की आवाजाही के बीच तापमान भी औसत स्तर पर के करीब है, हवाओं का रूख अब बदलाव की ओर नजर आ रहा है।

जानिए क्या है भोपाल के हाल

वहीं राजधानी भोपाल में शहर में इन दिनों गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम शुष्क बना हुआ है और सुबह शाम लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है। अगले तीन चार दिन तक तापमान में इसी तरह की स्थिति रहेगी और मामूूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा। सर्दी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शहर से मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी सर्दी शुरू हो गई है। शनिवार को भी शहर में 1 से 2 किमी की ऊंचाई पर उत्तरी हवा चली तो 0 से 1 किमी के बीच हवा का रूख उत्तर पूर्वी रहा। इसके कारण फिजा में ठंडक घुली रही और लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

तापमान में फिर आधा डिग्री की गिरावट

शहर के तापमान में शनिवार को फिर आधा डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में तापमान में आधा डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान का रूख इसी तरह रहेगा। मामूली उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

पिछले पांच सालों में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान की स्थिति

15 अक्टूबर 2022- 16.2
15 अक्टूबर 2021 -16.2
06 अक्टूबर 2020 -17.1
15 अक्टूबर 2019 -18.6
09 अक्टूबर 2018- 18.2

Published on:
16 Oct 2022 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर