
भोपाल/मंडीदीप। कथीरिया घाट पर एक युवक का सिर कटा शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गज्जू पिपलिया निवासी 28 वर्षीय शिवराज उर्फ मंजू पुत्र कैलाश मीणा के रूप मे की गई है। युवक दो दिन पहले घर से गायब हो गया था। घाट के पास शव मिलने की सूचना पर एसडीओपी नरेन्द्र सिंह राठौर और मंडीदीप थाना प्रभारी अभय नेमा ने मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए भोपाल एसएफएल की टीम भी बुलाया गया।
मंडीदीप थाना पुलिस के मुताबिक गज्जू पिपलिया शिवराज की 25 अप्रैल को परिजना ने गुमशुदी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि वह 24 अप्रैल को घर से निकलने के बाद से घर नहीं लौटा है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की कोलार रोड के पास कथीरिया नदी घाट पर एक शव पड़ी हुई है। परिजन ने मृतक की पहचान शिवराज के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
नहीं मिला मृतक का सिर
पुलिस को घटना स्थल से मृतक का धड़ मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से कई निशान हैं। मृतक के शरीर पर केवल शर्ट मिली है, वहीं उसके नदी के बीच में पड़े मिले हैं। पुलिस को आशंक है कि 24 अप्रैल को ही युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। पुलिस अभी असमंजस स्थिति में है कि हत्यारे ने युवक का सिर काटकर कहीं ओर फेंका है या जानवर नोंचकर कहीं ले गए हैं।
पुलिस ने गुरुवार को नदी के दूसरे किनारे पर एक पेड़ के पास से मृतक की बाइक भी बरामद की है। परिजन का कहना है कि बुधवार को जब वह युवक को खोजते खेजते यहां से निकले थे तब यहां बाइक नहीं थी। बाइक गुरुवार को यहां कैसे आई पता नही चला। सूत्रों की माने तो मृतक लोगों को ब्याज पर पैसे देने के आलावा कारखानों से स्क्रैप उठाने का काम भी करता था।
हत्या की आशंका
पुलिस को कथीरिया घाट पर एक युवक की सिर कटी लाश मिलने की सूचना मिली थी। युवक की पहचान दो दिन पहले गुम हुए शिवराज मीणा के रूप में हुई है। पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
-नरेन्द्र सिंह राठौर, एसडीओपी औबेदुल्लागंज
Published on:
27 Apr 2018 07:16 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
