7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब AIIMS छात्रा की मौत का राज खोलेगा मोबाइल

- शुरुआती जांच में आया सामने कि डिप्रेशन के कारण तीसरी मंजिल से कूदी थी एमबीबीएस छात्रा - पिता ने कहा-पढ़ाई को लेकर थी टेंशन

2 min read
Google source verification
aiims_student.jpg

भोपाल। एम्स परिसर के पीजी हॉस्टल में रहने वाली एमबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने डिप्रेशन में आकर तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया ताकि और जानकारी सामने आ सके।

वहीं, छात्रा की मौत की सूचना पर परिजन केरल से भोपाल आए। उनकी उपस्थिति में पीएम कराया गया। पुलिस के अनुसार छात्रा डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। छात्रा के पिता अनिल मथाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मारिया बीते कुछ महीने से पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा तनाव ले रही थी।

ऑल इंडिया टॉपर में थी
सेकंड ईयर स्टूडेंट मारिया मथाई टॉपर थी। मेडिकल में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में उसकी ऑल इंडिया 600 रैंक के अंदर आई थी। इस वजह से उसे स्कॉलरशिप भी मिली थी। पिता ने बताया कि वह उसे दो माह से समझाइश भी दे रहे थे। मारिया के इस कदम से परिवार हैरान है।

ऐसे समझें मामला-

दरअसल रविवार, 31 जुलाई को आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तीसरी मंजिल पर स्थित कॉमन बाथरूम की खिड़की से कूदकर एमबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा मारिया मथाई (20) ने आत्महत्या कर ली थी। वह एम्स में पढ़ाई कर रही थीं, घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। वह परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने छात्रा के कमरे की तलाशी ली। डिप्रेशन में ली जाने वाली दवाइयां बरामद हुई थीं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला था कि पारिवारिक विवाद एवं एकेडमिक पढ़ाई का दबाव छात्रा की परेशानी की वजह बना हुआ था। वह कई दिन से गुमसुम रहने लगी थी। छात्रा के पिता बेंगलूरु में जॉब करते हैं। आत्महत्या के लिए अन्य कारणों का भी पुलिस पता लगा रही है।

इधर, किशोर ने लगाई फांसी - राजधानी के सूखी सेवानिया थाना इलाके में एक किशोर ने फांसी लगा ली। सूखी सेवानिया थाना पुलिस ने बताया कि सौरभ लोधी पुत्र खिलान सिंह (18) शिवनगर फेस-2 में परिवार के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सौरभ 10 वीं की परीक्षा में फेल हो गया था, तब से वह दुखी था। शनिवार को वह बिना बताए घर से गायब हो गया तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, रविवार को सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित चौपड़ाकलां में निर्माणाधीन कॉलोनी सत्यम सिटी के एक मकान में किसी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। फिलहाल अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।