
Monsoon 2024
Monsoon 2024: मध्यप्रदेश वासियों को मानसून का अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून के गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दक्षिणी सीमा के पास ठहरे होने से अब मौसम विभाग ने 22 जून तक इसके मप्र में दस्तक देने उम्मीदें लगाई हैं। प्रदेश में मानसून सामान्यत: 15 जून तक आता है, लेकिन इस बार यह पिछड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश में मौसम का हाल नरम-गरम बना हुआ है। आधे मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टीविटी के चलते हवा-बारिश दर्ज की जा रही है।
भोपाल में भी सुबह तेज हवा और गरज चमक के साथ कई हिस्सों में बारिश (Heavy Rain Alert) हुई। भोपाल के अरेरा हिल्स मौसम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश हुई जबकि सिवनी, रीवा, सीधी में बौछारें पड़ी। देश के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार अभी तक मानसून में 20 फीसदी कम बारिश हुई है। ये आंकड़े चिंताजनक हैं क्योंकि खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर करती है।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से मानसून आगे नहीं बढ़ा, जिससे प्रदेश में विलंब हुआ। प्रदेश में मानसून का प्रवेश 22 जून के आसपास हो सकता है। भोपाल में 25 जून तक मानसूनी बारिश दर्ज की जाएगी।
प्रदेश के छह जिलों में पारा 40 पार है। ग्वालियर में 60 साल में 1964, 2019 के बाद में जून में सबसे गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री और न्यूनतम पारा 35.2 डिग्री रहा। यहां प्रदेश की सबसे गर्म रात रही।
Updated on:
28 Oct 2024 05:04 pm
Published on:
18 Jun 2024 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
