12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान से आ रही है भारी आफत! अब हर ओर दिखेगा बस पानी ही पानी…

आसमान से आ रही है आफत, अब हर ओर दिखेगा बस पानी ही पानी...

3 min read
Google source verification
mnsoon alert

आसमान से आ रही है आफत! अब हर ओर दिखेगा बस पानी ही पानी...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों जल्द ही मानसून के आने की आशा बनी हुई है। मौसम के जानकारों के अनुसार भोपाल में 11 या 12 जून को मानसून आने heavy rain in mpकी पूरी संभावना है।


दरअसल शुक्रवार को राजधानी में हुई बारिश को प्री-मानसून बताया जा रहा है। जिसने न केवल शहर में आफत मचाई बल्कि कई जगह पेड़ों के गिरने के अलावा कई होडिंग्स भी तोड़कर रख दिए।

मानसून की स्थिति :
जानकारों का कहना है कि मानसून काफी तेजी से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहा है। यह भोपाल में भी अगले कुछ दिनों में काफी तीव्र रूप में दिखाई heavy rain in mp दे सकता है। इस दौरान चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना भी बन रही है।

माना जा रहा है कि तेज बारिश के साथ ही मानसून एक ही बार में मध्यप्रदेश का काफी बड़ा हिस्सा एक साथ चपेट में ले लेगाMP weather forecast, जिसके बाद हर ओर बरसात का पानी बरसते हुए देखे जाने की अंदेशा है। वहीं कई जगह आकाशीय बिजली के गिरने का भी संदेह दर्शाया जा रहा है।

जानिये अगले 6 दिनों का मौसम. MP Weather forecast ..
09 जून 2018: शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाने के चलते सुबह का मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन धीरे धीरे उमस में बढ़ौतरी से गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा। जबकि दोपहर करीब 1 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं रात में भी बादल आसमान में अपना डेरा जमाए रखेंगे। दोपहर बाद से मौसम सुहावना हो जाएगा।
संभावित तापमान: न्यूनतम 27.0 व अधिकतम 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

10 जून 2018: रविवार का मौसम भी काफी हद तक शनिवार की तरह ही रहेगा। सुबह व शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश या गर्मी की संभावना से भी इस दौरान इनकार नहीं किया जा सकता।
संभावित तापमान: न्यूनतम 27.0 व अधिकतम 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

11 जून 2018: सोमवार के दिन बारिश heavy rain in bhopal होना काफी प्रबल दिखाई दे रहा है। आसमान में बादल दोपहर या शाम के समय अचानक गरज सकते हैं, जिसके बाद भयंकर बारिश का अंदेशा बना हुआ है।
संभावित तापमान: न्यूनतम 26.0 व अधिकतम 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

12 जून 2018: इस दिन सुबह के साथ ही शाम व रात में भी आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं एक या दो स्थान पर बारिश होने के साथ ही दिन में उमस व गर्मी का अहसास होने की भी संभावना है।
संभावित तापमान: न्यूनतम 27.0 व अधिकतम 39.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

13 जून 2018: आम तौर पर बादल पूरे दिन व रात में भी छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश heavy rain in bhopalहोगी, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी के चलते परेशान होना पड़ेगा।
संभावित तापमान: न्यूनतम 27.0 व अधिकतम 39.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

14 जून 2018: इस दिन यानि गुरुवार को तूफान के साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना प्रबल दिख रही है।
संभावित तापमान: न्यूनतम 26.0 व अधिकतम 40.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।

Alert का ये है कारण:-
भले ही मध्यप्रदेश सहित कुछ अन्य प्रदेशों में अभी तक बारिश का कोई एलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन देश के आठ राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।


दरअसल मुंबई में बुधवार की रात से हुई बारिश ने यह साफ कर दिया कि वहां मानसून ने दस्तक दे दी। यानी आगामी दिनों में देश के कई इलाकों में बारिश तो होगी ही, साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना Indian weather Forecast बताई जा रही है।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक, देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यहां दी चेतावनी monsoon alert in india...
मुंबई, कोंकण, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर बंगाल तक में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही समुद्री इलाकों में मछुआरे को समुद्र की ओर जाने से मना कर दिया गया है।

काफी तेज बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: कोंकण, गोवा, कर्नाटक, और तटीय इलाके ।

तेज बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा किनारे वाला इलाका, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और केरल।

धूल भरी आंधी के साथ तूफान और बिजली चमकने की संभावना वाले क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश।

10 जून 2018 का मौसम monsoon alert in india
- काफी तेज बारिश की संभावना: कोंकण, गोवा, कर्नाटक।
- तेज बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंग तटीय इलाके, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ और केरल।
- धूल भऱी आंधी के साथ तूफान और बिजली चमकने की हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में संभावना है।

11 जून 2018 का मौसम monsoon alert in india
- काफी तेज बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: कोंकण, गोवा, कर्नाटक।
- तेज बारिश की संभावना वाले क्षेत्र: ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, विदर्भ, और केरल।
- धूल भऱी आंधी के साथ तूफान और बिजली चमकने की संभावना वाले क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश।