10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेलगाम हुआ पारा, तीखी तपिश से जीना हुआ दुश्वार

बेलगाम चढ़ा रहा पारा, तीखी तपिश ने जीना किया दुश्वार

3 min read
Google source verification
temprature

बेलगाम हुआ पारा, तीखी तपिश से जीना हुआ दुश्वार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के कई जिले इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में बने हुए है। जिसके चलते प्रदेश के करीब 17 शहर इन दिनों लू की चपेट मे हैं।

वहीं नौतपे के तीसरे तीन रविवार को ही सुबह से राजधानी में उमस व गर्मी का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि दोपहर तक गर्मी एक बार फिर शहर के सिर चढ़कर बोलेगी। वहीं इससे पहले नौतपा के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश में गर्मी और बढ़ गई। जिसके चलते भोपाल में पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया।

शनिवार न केवल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, बल्कि पहली बार शहर में लू भी चली। इस दिन तपिश का असर पूरे प्रदेश में रहा।

इस दौरान प्रदेश के 14 शहरों में पारा 45 से 46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि 17 शहरों में लू चली। भोपाल संभाग समेत मालवा-निमाड़, महाकौशल, विंध्य, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड के हर शहर व कस्बे तपे।

इस दिन नौगांव और खजुराहो फिर सबसे ज्यादा गर्म रहे। वहां पारा 46.5 डिग्री पर रहा। वहीं 39 डिग्री तापमान के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसर पचमढ़ी के बाद इंदौर और मंडला ऐसे दो शहर रहे, जहां तापमान बाकी शहरों की अपेक्षा सबसे कम 42.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

ये टॉप 5 शहर जो सबसे ज्यादा तपे...
ग्वालियर - 46.00
शाजापुर - 45.60
राजगढ़ - 45.50
श्याेपुरकलां - 45.40
गुना - 45.20


ये रहे कारण :
1. हवा का रुख उत्तरी से बदलकर पश्चिमी हो गया। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना था, वह खत्म हो गया।
2. जबलपुर संभाग से लेकर तमिलनाडु तक लगातार एक ट्रफ लाइन बनी है। इस वजह से तापमान में इजाफा हुआ।


सीजन का सबसे गर्म दिन:
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ये रहा प्रमुख चार शहरों का तापमान(डिग्री में)...
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
भोपाल - 45.0 - 29.0
इंदौर - 42.5 - 26.0
ग्वालियर - 46.0 - 24.1
जबलपुर - 43.1 - 28.0

पहली बार लू चली...
शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक तीखी तपिश बनी रही। इसके साथ ही शनिवार को सीजन में पहली बार लू चली। आलम यह था कि सुबह 5.30 बजे ही पारा 29.4 डिग्री जा पहुंचा था।

इसके बाद यह और तेजी से ऊपर चढ़ा और 6 घंटे बाद यानी सुबह 11.30 बजे 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में 45 तक पहुंचने के बाद शाम 7 बजे तक भी तापमान 41.6 डिग्री तक ही नीचे आ सका था।

यानी शनिवार शाम सीजन की सबसे गर्म शाम रही। रात में भी हवा में तपिश बरकरार थी। रात 11.30 बजे तक भी तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ था।

यहां धूप से राहत...
एयरपोर्ट के बाहर गार्डन में भारतीय वायुसेना का पुराना एयरक्रॉफ्ट रखा गया है। शनिवार को तपिश से बचने के लिए पास काम कर रहे कुछ लोगों ने छांव के लिए इसके पंखों का सहारा लिया।

15 दिन से रात का पारा 29 पार...
भोपाल शहर में इस बार रातें ज्यादा तप रही हैं। हालात यह हैं कि रात का तापमान पिछले 15 दिन से 29 डिग्री पार है। इस दौरान रात का तापमान 32.7 डिग्री तक भी पहुंचा। ऐसा 16 साल बाद हुआ जब रात ऐसी तपी। रात में गर्म हवा चलने का सिलसिला भी बना हुआ है।

नौतपा में जमकर तपा...
शहर में लगातार दूसरे साल एेसा हुआ जब मई के आखिरी हफ्ते में नौ तपा में शहर का तापमान सबसे ज्यादा रहा। पिछले साल भी नौ तपा के चाैथे दिन 28 मई शनिवार को तापमान 45 डिग्री पार पहुंचा था। इस बार नौतपा के दूसरे दिन सीजन में सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा।

7 में से 4 दिन 43.7 डिग्री पर
राजधानी में पहली बार हफ्ते में चार दिन तापमान 43.7 डिग्री रहा। रविवार, सोमवार, मंगलवार को भी दिन में पारा 43.7 डिग्री रहा था। बुधवार और गुरुवार को 44 पार पहुंचा। अगले दिन शुक्रवार को यह फिर 43.7 डिग्री पर आ गया।