15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों गिरा 4 इंच से ज्यादा पानी

Monsoon Update: मानसून जाते-जाते एमपी पर मेहरबान है। विदिशा, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों अतिभारी बारिश का ऑंरेज अलर्ट है।

2 min read
Google source verification
monsoon update

Monsoon Update: बारिश का सिस्टम और स्ट्रांग होता जा रहा है। मंगलवार को जमकर बारिश हुई है। रीवा में लगातार नौ घंटे बारिश हुई। जिसमें 4 इंच से ज्यादा पानी गिर गया है। ऐेसे ही सीधी, सतना, सागर, मंडला, ग्वालियर और नरसिंहपुर में जोरदार बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, धार, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, टीकमगढ़, शिवपुरी, खजुराहो, उमरिया, बालाघाट और टीकमगढ़ में बारिश का दौर जारी रहा।

कहां-कहां है अतिभारी का अलर्ट


मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन की मानें तो विदिशा, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट


IMD ने अनुमान जताया है कि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, निवाड़ी, मैहर जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें -16,17,18 सितंबर को होगी ताबड़तोड़ बारिश, प्रदेश में बन रहा स्ट्रांग सिस्टम

क्या कहता है मौसम विभाग


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी एमपी के बिल्कुल पास के डीप डिप्रेशन जा रहा है। जो कि सीधा बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा आईएमडी मंगलवार रात को कई जिलों तेज बारिश होगी। बुधवार की शाम के बाद बारिश कम हो सकती है।