3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD Alert: सितंबर महीने की 16,17 और 18 तारीख को भारी बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। इसके चलते एमपी के अलग-अलग संभागों में जमकर बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
imd alert

IMD Alert: सितंबर में कुछ दिनों के लिए बारिश का सिलसिला थम सा गया है। लेकिन रविवार से एक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जो कि ताबड़तोड़ बारिश कराएगा। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर, सीधी, सागर और छतरपुर में भारी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16,17,18 सितंबर को एमपी के रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभागों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रविवार को बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। जिससे इसका असर 16 सितंबर से देखने को मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो प्रेशर एरिया


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। जिससे यह एमपी के भीतर 24 घंटों में एंट्री ले लेगा। मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो जाएंगी। जिसे वजह से फिर जोरदार बारिश होने की संभावना बन रही है।

ये भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 16-17 सितंबर से होगी अतिभारी बारिश

कहां-कहां होगी बारिश


IMD की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर,छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्णा जिलों में वज्रपात और झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।