
mor pankh
भोपाल। मोर का नाम सुनते ही लोगों के सामने एक खूबसूरत तस्वीर बन जाती है। इस पंक्षी को मोर, मयूर, पिकॉक व कई अन्य खूबसूरत नामों से जाना जाता है। मोर जितना खूबसूरत होता है इसके पंख उससे भी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि हमारे देवी -दवताओं को भी मोर पंख अत्यंत प्रिय है। मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय हैं। साथ ही साथ पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे गए हैं। मोर के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह पक्षी किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के खूबसूरत पंखों को लगाते हैं। जानिए मोक पंख के कुछ अचूक उपाय.......
- कहा जाता है कि घर में मोर का पंख जरूर रखना चाहिए, वो इसलिए क्योंकि मोर का पंख किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखने की क्षमता रखता है।
- मोर के पंख का इस्तेमाल करके भूत-बाधा, नज़र दोष, रोग मुक्ति, ग्रह दोष, वास्तु दोष जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
- अगर आपको रास्ते में कहीं पर भी मोर का पंख दिखाई पड़े तो उसे घर पर लाकर सफेद कपड़े में रखकर, उसे लाल धागे से बांध दें और उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
- कालसर्प दोष को भी दूर करने की इस मोर के पंख में अद्भुत क्षमता है। कालसर्प वाले व्यक्ति को अपने तकिये के खोल के अंदर 7 मोर के पंख सोमवार की रात को रखना चाहिए और उसी तकिए पर सोना चाहिए।
Published on:
26 Nov 2018 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
