25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाली पर प्रहार: सौ से अधिक पेड़ चिन्हित, सड़क के लिए होगी कटाई

दानिशकुंज के पास फोर लेन निर्माण के लिए शुरू हुई खुदाई पर्यावरणविदों ने जताई नाराजगी, कहा-दर्ज कराएंगे शिकायत भोपाल. दानिश कुंज से लेकर शाहपुरा तक फोर लेन रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण होना है। इसके लिए सैकड़ों हरे भरे पेड़ों की कटाई होगी। दस साल से ज्यादा पुराने कई पेड़ कुछ दिन में खत्म होने जा रहे हैं। सड़क किनारे लगे पेड़ों को चिन्हित करते इन पर निशान लगा दिए गए हैं। हरियाली खत्म करने के विरोध में कई लोगों ने नाराजगी जताई है। मामले में एनजीटी में शिकायत की बात कही जा रही है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Feb 08, 2024

pedo_i_photo.jpg

भोपाल. दानिश कुंज से लेकर शाहपुरा तक फोर लेन रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण होना है। इसके लिए सैकड़ों हरे भरे पेड़ों की कटाई होगी। दस साल से ज्यादा पुराने कई पेड़ कुछ दिन में खत्म होने जा रहे हैं। सड़क किनारे लगे पेड़ों को चिन्हित करते इन पर निशान लगा दिए गए हैं। हरियाली खत्म करने के विरोध में कई लोगों ने नाराजगी जताई है। मामले में एनजीटी में शिकायत की बात कही जा रही है।

सीआई चौराहे से लेकर बावडिय़ा को जोड़ते हुए शाहपुरा तक 30 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के बीच बीच की बाधाओं को चिन्हित किया जा रहा है। इनमें कई हरेभरे पेड़ भी आ रहे हैं। दानिशकुंज के पास सौ से अधिक नीम के पेड़ों पर नंबर अंकित हुए हैं। बताया गया कि इन्हें काटने के लिए काम शुरू किया जाना है। इसके बाद यहां भी निर्माण कार्य होगा। इससे पहले ही इस मामले में कई लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। लोगों ने बताया कि अधिकांश पेड़ दस साल से ज्यादा पुराने हैं। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए यहां लगाया गया था। लेकिन इन्हें काटने की बात हो रही है। स्वर्ण जयंती पार्क के पीछे चल रहा काम: करीब छह किमी लंबी सड़क है। एक-एक किमी के हिस्से में इसके निर्माण का कार्य होना है। अभी स्वर्ण जयंती पार्क के पास निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण शाहपुरा गांव, शाहपुरा लेक, बाबा नगर, स्वर्ण जयंती पार्क, दानिशकुंज होते हुए कोलार को जोड़ रही है।

रहवासी बोले- ऐसे तो यहां हरियाली ही नहीं बचेगी
पेड़ों की कटाई को लेकर कई रहवासियों ने विरोध जताया है। इस क्षेत्र में ज्यादातर हरियाली सड़क किनारे ही है। लोगों का कहना है अगर पेड़ कट गए तो यहां से तो हरियाली ही गायब हो जाएगी। पूरे क्षेत्र में सीमेंट कांक्र्रीट ही दिखेगा। पेड़ों को काटने की बजाय दूसरे विकल्प तलाशने की बात कही गई है।

...........

- सड़क किनारे हरे-भरे पेड़ हैं। अगर ये काट दिए गए तो यहां पर हरियाली बहुत कम हो जाएगी। इससे पर्यावरण को खतरा है। आवोहवा खराब होगी।
डॉ. धीरज शुक्ला, कोलार

- लगातार खत्म हो रहे पेड़ों से पर्यावरण को खतरा हो रहा है। सालों पुराने पेड़ों को खत्म किया जा रहा है। इसके संबंध में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
राशिद खान, पर्यावरणविद्