26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश की माउंटेनियर भावना डेहरिया 15 अगस्त को यूरोप के माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर फहराएंगी तिरंगा

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओं में से एक है। भावना का सपना विश्व के सात महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का है। वे अपनी एक साल की बेटी का लालन-पालन करते हुए अपने सपने को पूरा करने के लिए तैयारी भी कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
bhawana.jpeg

भोपाल। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्यप्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली भावना डेहरिया अब 15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची शिखर माउंट एल्ब्रुस रूस पर तिरंगा फहराएंगी। इस पर्वत की ऊंचाई 18,510 फीट है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने भावना को सहयोग किया है। टूरिज्म बोर्ड के एएमडी विवेक श्रोत्रिय ने पर्वतारोही भावना को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सफल होने की शुभकामनाएं दी। हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने की बात भी कही।

ढाई साल से कर रही हूं तैयारी
भावना ने बताया कि मैं पिछले ढाई से इसका तैयारी कर रही थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते मैं यहां नहीं जा पा रही थी। जैसे ही हालात अच्छे हुए मैंने इसकी तैयारी शुरू करी दी। मैंने 31 जुलाई को छिंदवाड़ा मैराथन का आयोजन में सहयोग किया था, जिसमें 5 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह आयोजन जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति विभाग ने किया था। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग व प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की पर्वतारोही भावना मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंची। डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर व फिल्म उमाकांत चौधरी ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।

विश्व की सबसे ऊंची तीन चोटियां कर चूकी हूं फतह
पर्वतारोही भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली प्रदेश की चुनिंदा महिलाओं में से एक है। साल 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया भर में लहराया था।