
MP Board Class 10th 12th Result
MP Board Class 10th-12th Result : प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के दौरान आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के 17 लाख बच्चे शामिल हुए थें। अब मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(MPBSE) अगले कुछ दिनों में रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसमें 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारिख और समय के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और निर्देश जारी किया जाएगा।
माशिमं(MP Board Class 10th-12th Result ) के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी के अनुसार प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक 90 प्रतिशत कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है। 25 अप्रेल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
10वीं के लिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
12वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
Updated on:
21 Apr 2025 02:00 pm
Published on:
21 Apr 2025 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
