25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हो गई तारीख घोषित, इस दिन आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

MP Board Class 10th-12th Result : मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है...।

2 min read
Google source verification
MP Board examination results will be declared on April 15

MP Board examination results will be declared on April 15

MP Board Class 10th-12th Result : मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के दौरान आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के लगभग 16 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थें। प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया गया। 30 मार्च तक लगभग पूरे प्रदेश में कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। अब रिजल्ट की तारीख घोषित हो गई है।

16 लाख से अधिक स्टूडेंट हुए शामिल

इस साल मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

अप्रैल में आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, 10वीं-12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया तेजी से किया गया। शिक्षा विभाग ने हर स्तर पर जांच की, ताकि किसी भी तरह की गलती न रह जाए। अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में सीएम हाउस से ये परिणाम जारी करेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक बोर्ड के परीक्षा परिणामों की हर स्तर पर जांच की जा चुकी है।

फरवरी-मार्च तक हुई थी परीक्षा

बता दें कि, हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 फरवरी शुरू हुई जो 7 मार्च तक चली। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक चली। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(MPBSE) 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर कर, रिजल्ट कल जारी करेगा।

वेबसाइट से ऐसे करें चेक

अपना रिजल्ट(MP Board Class 10th-12th Result) देखने के लिए सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं ।
होमपेज पर 'MP Board 10th/12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर डाले।
'Submit' पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

ऐप से ऐसे करें चेक

सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल एप इंस्टाल करें
ऐप खोलें और 'अपना रिजल्ट जानें' विकल्प पर टैप करें
फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें
जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

10वीं के लिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
12वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।