
10th 12th board exam Result (Photo Source - Patrika)
10th 12th board exam Result: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। मूल्यांकन कार्य की तेज रफ्तार को देखते हुए 20 अप्रेल तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। इससे छात्रों को साल बचाने का मौका मिलेगा, क्योंकि जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उनकी पूरक परीक्षा जून-जुलाई के बजाय 7 मई से ही शुरू हो जाएगी।
वर्तमान में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। दो चरण पूरे हो चुके हैं, जिनमें करीब 2 लाख कॉपियां जांच ली गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। इस बार मंडल ने सख्त निर्देश दिए हैं और शिक्षकों को दो दिन के अंदर बाकी कार्य पूरा करने को कहा गया है। पिछले साल रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था, जबकि इस बार करीब 15 दिन पहले नतीजे आने की संभावना है।
हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का बोर्ड ने मूल्यांकन को पूरी तरह ऐप आधारित बनाया है। शिक्षकों को कॉपियां तभी सौंपी जाती हैं जब वे मोबाइल ऐप पर हाजिरी दर्ज कर लेते हैं। जांची गई हर कॉपी का रिकॉर्ड ऐप और रजिस्टर दोनों में अपडेट किया जा रहा है। निरीक्षण दल भी ऐप के माध्यम से निगरानी कर रहा है।
बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जा रहा है और वह अंतिम चरण में है। उम्मीद है इस बार रिजल्ट जल्द आएगा, अभी भोपाल से कोई डेट नहीं आई है।- हरिओम चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर
-कुल 688 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं।
-हर शिक्षक को रोज 45 से 60 कॉपियां जांचनी पड़ रहीं, पिछले साल केवल 30 कॉपियां थीं।
मानदेय: 10वीं की कॉपी पर 15 रुपए, 12वीं की कॉपी पर 16 रुपए प्रति कॉपी।
मुख्यालय से बाहर आने वाले शिक्षकों को 180 रुपए वाहन भत्ता, स्थानीय शिक्षकों को 130 रुपए भत्ता।
हायर सेकंडरी परीक्षा: 10 फरवरी से 7 मार्च
हाई स्कूल परीक्षा: 13 फरवरी से 6 मार्च
कुल परीक्षार्थी: लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं
मूल्यांकन कार्य शिंदे की छावनी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो चरणों में किया गया।
पहला चरण 22 फरवरी और दूसरा चरण 3 मार्च से शुरू हुआ था।
Updated on:
30 Mar 2026 07:13 pm
Published on:
30 Mar 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
