
Woman Pits Husband And Lover (ग्वालियर में सामने आया अजीब मामला Photo Source- Patrika)
Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला ने अपनी प्रेम कहानी में पति और प्रेमी को इस कदर उलझा दिया कि, पुलिस और न्यायपालिका तक चकित रह गई। शादीशुदा मिहिला की प्रेम कहानी में इतना हाई-वोल्टेज ड्रामा और फिर ट्विस्ट आया, जिसने हर किसी को चौंकाकर रख दिया। बता दें कि, पहले महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जिस पति पर किडनैपिंग का केस लगाया, अब फाइनली वो उसी पति के साथ रहने चली गई है।
बता दें कि, जिस महिला को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ पत्नी बताते हुए उसके ही पति पर अपहरण का आरोप लगाया था। अब उसी प्रेमिका ने पुलिस के सामने पहुंचकर पूरा मामला ही पलट दिया। महिला ने साफ कर दिया कि, उसे पति द्वारा किडनैप नहीं किया गया, बल्कि वो अपनी मर्जी से पति के साथ गई है और अब से वो अपने पति और बच्चों के साथ ही रहना चाहती है। इस बयान के बाद कथित किडनैपिंग की कहानी का भी दी एंड हो गया है।
आपको बता दें कि, ये पूरा मामला भिंड जिले में रहे वाली महिला का है, जो काफी समय से अपने पति रामू तोमर को छोड़कर उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ रह रही थी। पत्नी के घर छोड़ने के बाद पति द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई थी और फिर ग्वालियर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर महिला न्यायदीश के समक्ष पेश हुई। यहां उसने साफ कर दिया कि, वो पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ जाना चाहती है। इसपर कोर्ट ने महिला को स्वतंत्र छोड़ दिया। लेकिन यहीं से कहानी में अचानक सबकुछ बदल गया।
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद महिला अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ के साथ कार से रवाना हो गई। लेकिन, कुछ देर बाद प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया झांसी रोड थाने पहुंचा और पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि, कोर्ट से घर जाते समय रास्ते में उसकी प्रेमिका का पति रामू तोमर अपने परिजन के साथ पहुंचा, उसने गाड़ी रुकवाई। यहां उसके साथ मारपीट की और महिला को जबरन अपने साथ ले गया। रामेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि, दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है, उसके बावजूद पुराना पति उसकी प्रेमिका को किडनैप कर ले गया।
मामला दर्ज करते ही एक्शन मोड में आई पुलिस ने तत्काल महिला की तलाश शुरू की और उसे बरामद कर लिया। लेकिन, जब पुलिस महिला को थाने लाई तो अचानक मामले ने यू-टर्न ले लिया। कोर्ट में महिला ने जो बयान दिया था ठीक उससे उलट पुलिस से कहा कि, वो किसी दबाव में नहीं थी, बल्कि अपनी मर्जी से अपने पति रामू के साथ गई थी। यही नहीं, उसने पति और बच्चों के साथ रहने की इच्छा भी जताई। उसने साफ कहा कि, उसकी किडनैपिंग नहीं हुई और अब वो अपने पति रामू और बच्चों के साथ ही रहेगी। बयान के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। यानी जिस पति पर किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ, महिला अब उसी के साथ रहने के लिए घर लौट गई है।
Published on:
14 Jun 2026 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
