15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं रिजल्ट आते ही सर्वर डाउन, इस आसान तरीके से करें चेक

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। हालांकि, सीएम मोहन यादव द्वारा रिजल्ट की घोषणा करते ही अचानक से बोर्ड की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया है। ऐसे में इन विकल्पों से भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

3 min read
Google source verification
MP Board Result 2026

10वीं-12वीं रिजल्ट आते ही सर्वर डाउन (Photo Source- Patrika)

MP Board Result 2026 :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित सीएम निवास से रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। हालांकि, रिजल्ट की घोषणा होते ही अचानक से बोर्ड की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया है। ऐसे में रिजल्ट देखने की उत्सक्ता में बैठे छात्रों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि, अगर आप भी इसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो टेंशन न लें, अन्य विकल्पों से भी आप अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं।

बता दें कि, रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है। इसके तुरंत बाद स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया गया। इस दौरान सीएम ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए सभी स्टूडेंट्स को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बताते चलें कि एमपी बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट 76.08 फीसदी तो, 10वीं का 73.42 फीसदी रहा। इधर निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।

इस साल 2026 में 10वीं में जहां 9 लाख तो, 12वीं में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल तो 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो या सर्वर डाउन हो सकता है। ऐसे में छात्र परेशान न हों, नीचे दी गई अन्य किसी भी वेबसाइट पर जाकर भी आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
DigiLocker (डिजी लॉकर पोर्टल और ऐप)

रिजल्ट देखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

-सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर 'MPBSE - HSSC (Class 12th) Examination Results - 2026' लिंक पर क्लिक करें।
-अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
-अपनी एडमिट कार्ड के अनुसार अपना 9 अंकों का रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
-SUBMIT बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

वेबसाइट काम न करने की स्थिति में क्या करें?

हमेशा से देखा जाता है कि, रिजल्ट की घोषणा होते ही एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करते है। इससे अधिक लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है। मौजूदा समय में भी यही हुआ है। अगर आप इसी स्थिति के चलते अपना रिजल्ट नहीं देख सके हैं तो ऐसी स्थिति में नीचे बताए गए विकल्पों से आप अपना रिजल्ट जान सकते हैं।

-SMS सुविधा : इस तरह जरिए आप अपना रिजल्ट जान सकते हैं। छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर MPBSE12 या MPBSE10 टाइप करें और रोल नंबर के साथ इसे 56263 पर भेज दें।

-MPBSE मोबाइल एप : गूगल प्ले स्टोर से 'MPBSE Mobile App' डाउनलोड करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

ये भी ध्यान रखें

धैर्य रखें: वेबसाइट स्लो होने पर बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय 10-15 मिनट का इंतजार करें।

मार्कशीट में ये डिटेल्स को जरूर जांचें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी का मिलान जरूर कर लें। जैसे-

-छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
-रोल नंबर और सेंटर कोड
-विषयवार अंक (Theory और Practical)
-कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
-डिवीजन (First, Second या Third)

नोट: अगर किसी छात्र को लगता है कि, उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं तो वे बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा में री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र सफल होंगे, वे आगे के कोर्सेज में प्रवेश के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।