25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Budget 2025: भोपाल को 100 करोड़ की उम्मीद

MP Budget 2025: मोहन सरकार का दूसरा बजट आज , GIS Summit के समापन पर सीएम ने की थी घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Mar 2025, 8:50 AM IST

MP Budget 2025

MP Budget 2025

MP Budget 2025: मोहन सरकार का दूसरा बजट आज पेश होने जा रहा है। इस बजट में भोपाल को सुंदर बनाए रखने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट की उम्मीद है। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की थी। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि भोपाल को इस बजट में 100 करोड़ मिल सकते हैं। इसके साथ ही बैरागढ़-सुभाषनगर में फ्लाईओवर ब्रिज के लिए और मेट्रो की ब्लू लाइन (भदभदा से रत्नागिरी तक) के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है।

बजट को लेकर पीडब्ल्यूडी ने कुछ सड़कों के प्रस्ताव भी भेजे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये प्रस्ताव भी बजट में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, पिछले बजट की मोहन सरकार के पहले बजट की कई घोषणाएं आज भी अधूरी है। इसे लेकर भी अनुमान है कि इनके लिए भी राशि दी जा सकती है।

24-25 फरवरी को हुई थी GIS

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को जीआईएस हुई थी। इसके चलते बजट में अलग से 100 करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। यह राशि नगर निगम भोपाल को मिलने वाली राशि से अलग होगी। चर्चा है कि नए बजट प्रावधान को भी संबंधित विभागों के बजट में ही रखा जाएगा। जीआईएस के समापन पर ही मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। जैसे पीडब्ल्यूडी, नगरीय विकास विभाग, टूरिज्म के अलावा अन्य संबंधित विभागों के मद में अलग से राजधानी का मद बनेगा। क्रियान्वयन एजेंसी भी तय होगी।

ये भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट खोलेगी पिटारा: गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी!

ये भी पढ़ें: MP Budget 2025: 4 लाख करोड़ से अधिक का होगा एमपी का बजट, बढ़ी उम्मीदें