
भोपाल। आज राजधानी समेत प्रदेश और देश दुनिया में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। 553वें इस प्रकाश पर्व के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की राजधानी में हमीदिया रोस स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। उनके साथ मंत्री हरदीप सिंह डंग भी थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने यहां लंगर में जमीन पर बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
मध्यप्रदेश के गुरुद्वारों में भी सुबह से पाठ, कीर्तन, लंगर सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हंै। श्रद्धालु मत्था टेकने गुरुद्वारे पहुँच रहे हैं। वहीं वे एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयाँ दे रहे हैं। इसी बीच सीएम शिवराज भी आज हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे पहुंचे, उन्होंने मत्था टेका, वहां जमीन पर बैठकर अरदास की।
बधाई दी, की सुख-समृद्धि की कामना
उन्होंने यहां सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों, आपको गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां, शुभकामनाएं। ऐसा प्रकाश गुरु का जो हम सबके जीवन को धन्य करने का काम करता है। उन्होंने जो शिक्षाएं दीं, वह आज भी प्रासंगिक हैं। पूरी दुनिया को शाश्वत शांति के मार्ग पर उन्हीं का प्रकाश ले जा सकता है। श्रद्धेय गुरु जी के चरणों में मत्था टेककर यही प्रार्थना करता हूं कि सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि सबकी जिंदगी में आए।
भोजन परोस कर की सेवा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारे में जमीन पर बैठकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अपनी जूठी थाली भी खुद उठाई और उसे धोकर साफ किया। इसके बाद बाद उन्होंने वहां लंगर में लोगों को भोजन भी परोसा।
मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा हम उनके मार्ग पर चलें...
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा कि 'एक नूर ते सब जग उपज्या! गुरु महाराज ने कहा कि हम सब एक ही पिता की संतान है। कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सारी मानवता एक है और एक हमारे परमपिता हैं। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें तो सारे भेदभाव समाप्त हो जाएं और सभी समस्याओं का समाधान हो जाए।
Updated on:
08 Nov 2022 06:13 pm
Published on:
08 Nov 2022 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
