
भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के करीब 12 घंटे बाद वन मंत्री उमंग सिंघार मीडिया के सामने आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बात मुख्यमंत्री कमलनाथ और संगठन के सामने रख दी है। उन्होंने कहा मेरे और मुख्यमंत्री के बीच की बात निजी है। वहीं, दिग्विजय सिंह के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा- जो मुझे कहना था मैं वो बाते पहले ही कह चुका हूं। ऑडियो वायरल होने पर उमंग सिंघार ने कहा- जो कार्रवाई करनी थी सीएम कमल नाथ ने वो कार्रवाई कर दी है।
उमंग सिंघार के बगले के बाहर प्रदर्शन
वहीं, मंत्री उमंग सिंघार के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार का पुतला जलाया और नारेबाजी की। आरोप लगाया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के समर्थक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतवला दहन किया है।
सीएम ने किया था तलब
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वन मंत्री उमंग सिंघार को तलब किया था। इस दौरान जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और शोभा ओझा समेत कई मंत्री थे। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई हिदायतें दी थीं। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ ने मंत्रियों से अपने विभाग के बारे में ही मीडिया से बात करने को कहा है।
क्या है मामला
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को लेटर लिखकर विभाग के काम के बारे में जानकारी मांगी थी। इस दौरान उनका लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। जिसके बाद मंत्री उमंग सिंघार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि, दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं तो उन्हें लेटर लिखने की क्या जरूरत है। उसके बाद उमंग सिंघार ने एक के बाद एक कई आरोप दिग्विजय सिंह पर लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिख कर कहा खा कि दिग्विजय सिंह सेंटर ऑफ पावर बनना चाहते हैं और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं।
Updated on:
04 Sept 2019 01:14 pm
Published on:
04 Sept 2019 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
