
Bharat Jodo Nyay Yatra पर हमला, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कल होगा बड़ा आंदोलन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते मंगलवार को कांग्रेस ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस भी कल जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन कर इसका विरोध व्यक्त करेगी। जिला मुख्यालय में इसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह 11 बजे से सभी कांग्रेस नेता प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा द्वारा सुनियोजित ढंग से हमला कराया गया है, जिसके विरोध में कल प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया पत्र
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के एक कौने से दूरे कौने तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस बार यात्रा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नाम दिया गया है। यात्रा के दौरान असम के सोनितपुर जिले में असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया था। इसी के साथ जयराम रमेश की कार को भी निशाना बनाया गया था। अब इस मामले में कांग्रेस की ओर से भाजपा पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है।
Published on:
22 Jan 2024 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
