25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले आरबीआई दफ्तर घेरा, फिर सीएम हाउस घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका

भोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव पूव मंत्री मुकुल वासनिक और सचिर्व राकेश कालिया विशेष तौर पर मौजूद थे। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 18 Jan 2017, 5:44 PM IST

  mp congress, pc sharma, protest, congress protes

mp congress, pc sharma, protest, congress protest, arun yadav, reserve bank of india, rbi, notebandi

भोपाल। नोटबंदी के कारण आम जनता को हुई परेशानियों को लेकर बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरबीआई दफ्तर के बाहर धरना दिया। दोपहर बाद तक कांग्रेसी धरने पर डटे रहे। फिर गुपचुप तरीके से धरना स्थल से उठकर सीएम हाउस की तरफ कूच कर गए। हालांकि पुलिस प्रशासन को इस बात की भनक थी कि कांग्रेसी सीएम हाउस घेरने जाएंगे, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे। पुलिस ने सीएम हाउस पहुंचने के पहले ही कांग्रेसियों को रोक दिया। इस दौरान हल्की-फुल्की झड़प हुई।




pc sharma

pc sharma


जानकारी के मुताबिक नोटबंदी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को कांग्रेस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के होशंगाबाद रोड स्थित कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश की जनता को लगातार परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसी का विरोध जताने देश के विभिन्न हिस्सों में 18-23 जनवरी तक आरबीआई के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


pc sharma

pc sharma




एक साल 25 जगह प्रदर्शन
भोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव पूव मंत्री मुकुल वासनिक और सचिर्व राकेश कालिया विशेष तौर पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने भोपाल सहित अन्य शहरों में आरबीआई के 25 कार्यालयों के घेरान का ऐलान किया था।