भोपाल. कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने बयान में कहा कि नूरी खान की कोई चिट्ठी मुझे अभी नहीं मिली है। जो हुआ है वो सबके सामने हुआ। हालांकि पार्टी ने सभी को अनुशासन में रहने के लिए कहा है। इस दौरान कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर आरोपी लगाते हुए कहा कि, सीएम कई बार झूठी घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो मैहर अलग जिला बनेगा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को मत विभाजन को लेकर कमलनाथ और शरद यादव चर्चा करेंगे। ताकि मत विभाजन का फायदा बीजेपी को न मिल सके।