script

MP Corona Update: 24 घंटे में 4324 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 22 हजार के पार, 24 घंटे में 27 की मौत

locationभोपालPublished: Apr 09, 2021 06:54:48 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 4324 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 322338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4113 पहुंची है।

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 322338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4113 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 898 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75793 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 985 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 68245 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 6563 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 657 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55912 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 643 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 50430 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4839 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 20849 हो गई है। शहर में अब तक 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 18731 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1841 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 18709 हो चुकी है। जबकि, 241 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17200 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1268 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7041 हो गई है। इनमें से 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6353 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 565 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6819 हो गई है। इनमें से 1155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5648 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1056 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6523 हो गई है। जिले में अब तक 155 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5950 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 418 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6509 हो चुकी है। इनमें से 105 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5639 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 765 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5243 हो गई है। इनमें से 86 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4570 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 587 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4859 हो गई है। इनमें से 63 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4523 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 273 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4735 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4365 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 333 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4415 हो चुकी है। यहां 73 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3951 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 391 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80hon8

ट्रेंडिंग वीडियो