31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Corona Update: 24 घंटे में 12400 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख 63 हजार के पार, 24 घंटे में 97 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12400 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 563327 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5616 पहुंची है।

3 min read
Google source verification
mp corona update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12400 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 563327 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5616 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1811 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110840 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1139 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 97423 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12278 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1713 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89773 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 736 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 76082 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 12955 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 38382 हो चुकी है। जबकि, 364 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 29377 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8641 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 36251 हो गई है। शहर में अब तक 416 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 30583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5252 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12631 हो गई है। इनमें से 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 9300 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3182 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11383 हो गई है। जिले में अब तक 172 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 9207 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2004 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10905 हो चुकी है। इनमें से 190 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 8895 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1820 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 10725 हो गई है। इनमें से 159 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9694 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 872 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9274 हो गई है। इनमें से 133 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 7332 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1809 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10436 हो गई है। इनमें 51 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 8046 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2339 केस एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8881 हो चुकी है। यहां 128 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 7405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1348 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8759 हो गई है। इनमें से 100 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 7102 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1557 केस एक्टिव हैं।