scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 12062 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख के पार, 24 घंटे में 93 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 12062 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख के पार, 24 घंटे में 93 की मौत

locationभोपालPublished: May 04, 2021 08:03:45 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12062 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 600430 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5905 पहुंची है।

mp_corona_update

corona update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12062 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 600430 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5905 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1787 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116280 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1163 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 104298 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 10819 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1669 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94803 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 758 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 82557 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 11488 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 41469 हो चुकी है। जबकि, 385 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 32402 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8682 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 38480 हो गई है। शहर में अब तक 440 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 32029 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5011 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13410 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 10405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2854 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12100 हो गई है। जिले में अब तक 176 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 9930 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1994 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11830 हो चुकी है। इनमें से 200 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 9762 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1868 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11469 हो गई है। इनमें 53 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 9022 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2394 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 11298 हो गई है। इनमें से 168 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10302 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 828 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9990 हो गई है। इनमें से 134 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 7902 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1954 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9498 हो चुकी है। यहां 134 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8342 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1022 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9484 हो गई है। इनमें से 106 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 7861 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1517 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x811ui8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो