10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Corona Update: 24 घंटे में 1476 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 78 हजार के पार, 24 घंटे में 60 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1476 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 778825 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8019 पहुंची है।

3 min read
Google source verification
corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल.मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1476 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 778825 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8019 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 473 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 149425 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1338 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 143808 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4279 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 264 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120627 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 933 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 112238 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7456 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52804 हो चुकी है। जबकि, 576 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51209 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1019 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49696 हो गई है। शहर में अब तक 600 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 47851 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1245 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18714 हो गई है। इनमें से 170 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 17821 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 723 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17604 हो गई है। जिले में अब तक 303 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16295 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1006 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16372 हो गई है। इनमें 272 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15273 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 827 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16280 हो चुकी है। इनमें से 112 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15595 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 573 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13768 हो गई है। इनमें से 220 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13309 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 239 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12649 हो गई है। इनमें से 192 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11988 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 469 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12395 हो चुकी है। यहां 124 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11880 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 391 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12328 हो गई है। इनमें से 112 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11835 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 381 केस एक्टिव हैं।