9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Corona Update: 24 घंटे में 735 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 85 हजार के पार, 24 घंटे में 42 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 735 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 785196 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8337 पहुंची है।

3 min read
Google source verification
corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल.मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 735 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 785196 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8337 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 298 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151570 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1355 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 148706 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1509 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 137 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121951 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 952 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 118774 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2225 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52981 हो चुकी है। जबकि, 600 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52049 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 332 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50206 हो गई है। शहर में अब तक 626 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48770 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 810 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18796 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18461 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 164 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17732 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16985 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 439 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16476 हो गई है। इनमें 311 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15858 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 307 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16367 हो चुकी है। इनमें से 129 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16142 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 96 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13857 हो गई है। इनमें से 225 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13496 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 136 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12753 हो गई है। इनमें से 213 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12327 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 213 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12472 हो चुकी है। यहां 126 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12185 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 161 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12365 हो गई है। इनमें से 117 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12175 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।