28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में ठंड का दौर जारी, कई जिलों में शीतलहर तो कई में घने कोहरे की चेतावनी

Cold Wave In MP : उत्तर और मध्य संभागों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ चेतावनियां साझा की हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Cold Wave In MP

एमपी में ठंड का दौर (Photo Source- Patrika)

Cold Wave In MP :मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। सूबे के कई जिले शीतलहर और कई घने कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर और मध्य संभागों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ चेतावनियां साझा की हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी, ग्वालियर और भिंड जिलों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जबकि शिवपुरी और श्योपुर में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और पन्ना जिलों में सिर्फ घना कोहरा छाने की संभावना है।

यहां मध्यम कोहरे का अलर्ट

राज्य के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी बड़े मौसमीय खतरे की चेतावनी नहीं दी है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश की संभावना नहीं है, पर प्रदेशभर में ठंड का दौर बने रहने की संभावना है।

मौसम में सुधार के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी समय में ठंड और कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। कई जिलों में अब कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं।

तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं

राज्य में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान थोड़ा कम बना रह सकता है। भोपाल और आसपास के इलाकों में हल्की धुंध के साथ ठंड का असर बना रहेगा।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कोहरे के कारण फसलों में नमी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रोग फैलने का खतरा बढ़ता है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी, पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने और उन्हें गुनगुना पानी देने की सलाह दी गई है।