scriptMP Corona Update: कोरोना संक्रमण से राहत, 13 जिलों में 0 हुए केस, 49 जिलों में 10 से कम केस | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: कोरोना संक्रमण से राहत, 13 जिलों में 0 हुए केस, 49 जिलों में 10 से कम केस

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 337 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 787909 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8534 पहुंची है।

भोपालJun 13, 2021 / 08:18 am

Hitendra Sharma

Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 337 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 787909 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8534 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 96 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152437 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1368 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 150327 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 742 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 93 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122607 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 964 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 120226 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1417 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53027 हो चुकी है। जबकि, 613 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52325 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 89 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50439 हो गई है। शहर में अब तक 642 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49642 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 155 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18848 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18582 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 95 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17793 हो गई है। जिले में अब तक 325 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 281 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16515 हो गई है। इनमें 340 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16052 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 123 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16409 हो चुकी है। इनमें से 136 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16196 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 77 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13911 हो गई है। इनमें से 231 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13571 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 109 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12807 हो गई है। इनमें से 222 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12455 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 130 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12498 हो चुकी है। यहां 128 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12312 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12379 हो गई है। इनमें से 120 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12226 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 33 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x81wzv8

Home / Bhopal / MP Corona Update: कोरोना संक्रमण से राहत, 13 जिलों में 0 हुए केस, 49 जिलों में 10 से कम केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो