scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 160 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 88 हजार के पार, 24 घंटे में 34 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 160 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 88 हजार के पार, 24 घंटे में 34 की मौत

locationभोपालPublished: Jun 17, 2021 07:14:32 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 160 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 788809 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8649 पहुंची है।

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 160 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 788809 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8649 पहुंची है।

इंदौर में 36 पॉजिटिव
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 36 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152658 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1374 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 150723 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 561 एक्टिव केस हैं।

भोपाल एक्टिव केस में पहले नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 47 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122904 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 972 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 120851 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1081 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53038 हो चुकी है। जबकि, 619 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52394 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 25 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50500 हो गई है। शहर में अब तक 650 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49733 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 117 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18867 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18633 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17807 हो गई है। जिले में अब तक 333 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17290 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 184 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16535 हो गई है। इनमें 346 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16107 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 82 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16422 हो चुकी है। इनमें से 140 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16231 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13933 हो गई है। इनमें से 235 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13618 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 80 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12829 हो गई है। इनमें से 230 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12510 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 89 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12507 हो चुकी है। यहां 129 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12344 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12380 हो गई है। इनमें से 125 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12235 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x81xexq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो