scriptMP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 145 पॉजिटिव, यहां देखें ताजा आंकड़े | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 145 पॉजिटिव, यहां देखें ताजा आंकड़े

locationभोपालPublished: Jun 18, 2021 07:45:38 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 145 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 788954 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8679 पहुंची है।

corona___9.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 145 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 788954 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8679 पहुंची है।

इंदौर में 34 पॉजिटिव
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 34 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152692 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1374 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 150785 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 533 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल एक्टिव केस में पहले नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 42 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122946 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 972 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 120959 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1015 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53041 हो चुकी है। जबकि, 622 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52406 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 13 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50509 हो गई है। शहर में अब तक 652 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49761 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 96 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18872 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18644 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17808 हो गई है। जिले में अब तक 337 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17301 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 170 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16535 हो गई है। इनमें 350 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16112 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16424 हो चुकी है। इनमें से 144 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16238 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13937 हो गई है। इनमें से 236 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13626 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 75 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12833 हो गई है। इनमें से 232 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12518 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 83 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12509 हो चुकी है। यहां 130 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12352 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 27 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12382 हो गई है। इनमें से 125 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12242 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 15 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x820y72
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो