26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले सपा ने क्यों नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन, अखिलेश यादव का खुलासा

चुनाव से पहले सपा ने क्यों नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन, अखिलेश यादव का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Nov 2018, 4:29 PM IST

kahilesh yadav

चुनाव से पहले सपा ने क्यों नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन, अखिलेश यादव का खुलासा

भोपालः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कया। इस दौरान जहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, तो वहीं, कांग्रेस से गठबंधन ना करने का बड़ा कारण बताया। अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि, हमने कांग्रेस से कहा था कि प्रदेश में लड़ाई बड़ी है, इस लड़ाई में हमें बसपा को भी साथ लेना चाहिए, लेकिन कांग्रेस इससे इंकार करती रही। वह हमसे तो गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन बसपा के साथ वह कोई समझोता नहीं करना चाहते थे।

गठबंधन ना करने का कारण

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में मध्य प्रदेश में इसी बात को लेकर मतभेद बना क्योंकि हमारा यह मानना था कि, अगर प्रदेश में कांग्रेस सपा, बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन होता तो हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलती। लेकिन शायद कांग्रेस को यह जीत मंजूर नहीं थी। यादव ने कहा कि, खैर समाजवादी पार्टी से मध्य प्रदेश में गठबंधन ना करने का धन्यवाद। आखिर इस बहाने हम कांग्रेस की अब तक की नाकामियों को तो जनता के बीच रख पाएंगे।

50 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

अखिलेश यादव ने बताया कि, सपा प्रदेश में करीब 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है। प्रदेश में अगर सपा की सभी सीटें आती हैं तो प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही, किसानों का सौ फीसदी कर्जा माफ किया जाएगा।

अगली सभा सिलवानी में

अखिलेश यादव भोपाल में घोषणापत्र जारी करने के बाद रायसेन की सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार गौरी सिंह यादव के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। अखिलेश 21 नवंबर को भी चुनावी सभाएं करेंगे। बालाघाट व परसवाड़ा विधानसभा में अनुभा मुंजारे के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद परसवाड़ा से उम्मीदवार कंकर मुंजारे के पक्ष में प्रचार और सभा करेंगे।