8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर विधानसभा सीट से आलोक शर्मा, मध्य से ध्रुवनारायण सिंह को मिला मौका, दोनों ही सीट पर है कांग्रेस का कब्जा

bjp candidate list- भोपाल जिले की 7 विधानसभा सीटों में से दोनों सीटों पर है कांग्रेस का कब्जा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 17, 2023

bpl1.png

पूर्व महापौर आलोक शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार...।

भाजपा ने गुरुवार को 39 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इनमें भोपाल की दो विधानसभा सीटों के भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। यह दोनों ही सीटें कांग्रेस के कब्जे में है। भोपाल की उत्तर सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य सीट से ध्रुवनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि भोपाल जिले में बैरसिया, नरेला, हुजूर, गोविंदपुरा, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा सीटें हैं।

भाजपा की पहली सूची में भोपाल जिले की दो सीटों के नामों का भी ऐलान किया गया है। यह दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस के आरिफ अकील के पास है, वहीं भोपाल मध्य सीट पर आरिफ मसूद विधायक है। भोपाल उत्तर से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भोपाल मध्य से पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही सीट कांग्रेस के पास होने के कारण भाजपा के लिए यह दोनों सीटों पर जीतना बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा की पहली सूची जारी, 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित, देखें लिस्ट

पिता मुख्यमंत्री, दादा प्रधानमंत्री रहे

गौरतलब है कि ध्रुवनारायण सिंह के पिता गोविंद नारायण सिंह 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। विंध्य क्षेत्र में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है। आइएएस की परीक्षा पास करने के बावजूद असिस्टेंट रीजनल कमिश्नर के पद से त्यागपत्र देने के बाद गोविंद नारायण सिंह ने चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बन गए। इनके पिता भी तत्कालीन रीवा राज्य के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और आजादी के बाद बने विंध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने थे।

ध्रुवनारायण सिंह पर एक नजर

ध्रुवनारायण सिंह 2003 से 2007 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के ध्यक्ष रह चुके हैं। ध्रुव पहली बार 2008 में भोपाल मध्य विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

पूर्व महापौर को बनाया उम्मीदवार

इधर, भोपाल उत्तर सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उन्हें एक बार फिर उत्तर से टिकट दिया है। आलोक शर्मा इसी सीट से चुनाव हार गए थे। इस सीट पर लंबे समय से लगातार कांग्रेस के आरिफ अकील चुनाव जीतते आ रहे हैं।


वर्तमान में भोपाल जिले की स्थिति

बैरसिया (एससी) सीट पर भाजपा के विष्णु खत्री विधायक हैं।
भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से कांग्रेस के पीसी शर्मा विधायक हैं।
गोविंदपुरा सीट से भाजपा के कृष्णा गौर विधायक हैं।
नरेला सीट से भाजपा के विश्वास सारंग विधायक हैं।
हुजूर सीट से भाजपा के रामेश्वर शर्मा विधायक हैं।
भोपाल मध्य से कांग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं।
भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस के आरिफ अकील विधायक हैं।

भोपाल जिले के कुल वोटर
(2018 के मुताबिक)

बैरसिया 211010
दक्षिण-पश्चिम 215749
उत्तर क्षेत्र 234378
गोविंदपुरा 35497
नरेला 309596
हुजूर 296179
मध्य 235316