भोपाल

MP Election 2023- भोपाल की संकरी गलियों में खूब पैदल घूमे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, Video

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। इस बार सभी की नजरें भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट पर टिकी हैं जोकि प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है। यहां से कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के सामने बीजेपी ने भगवान दास सबनानी को उम्मीदवार बनाया है। सबनानी के प्रचार के लिए कई दिग्गज भी आ रहे हैं।

2 min read
Nov 08, 2023
विधानसभा चुनाव

बुधवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी भोपाल आए। उन्होंने भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में जनसंपर्क किया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी राजधानी की संकरी गलियों में घूमे और बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। बीजेपी उम्मीदवार भगवान दास सबनानी के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ खूब पैदल चले। लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की इस विधानसभा सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। भगवान दास सबनानी को टिकट देकर भाजपा ने भोपाल के सिंधी वोटरों को साधने का दांव चला है हालांकि इस सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर प्रमुख रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है। 1990 से 2018 तक यहां से पांच बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस को जीत मिली है।

कांग्रेस के वर्तमान विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने 2018 के चुनाव में भाजपा के उमाशंकर गुप्ता को यहां से हराया था। इससे पहले 2013 में इस सीट पर बीजेपी के उमाशंकर गुप्ता जीते थे जिसके बाद उन्हें शिवराजसिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। 2018 में उन्हें हरानेवाले कांग्रेस के पीसी शर्मा को भी कमलनाथ सरकार में मंत्री बनाया गया था।

Published on:
08 Nov 2023 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर