
मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में हम 150 से अधिक सीटें जीत रहे हैं। जो हमने कर्नाटक में किया उसे हम एमपी में रिपीट करने जा रहे हैं।
दिल्ली में सोमवार को मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने अहम बैठक की। इसमें मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं मौजूद थे।
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जीत हासिल करने वाली है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रेदश के नेताओं के साथ हमारी काफी चर्चा हुई। हमारा यह आंतरिक आंकलन कहता है कि हमने कर्नाटक में 136 सीटें हासिल की है, इसलिए हम मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी। कर्नाटक में हमने जो किया, उसे मध्यप्रदेश में रिपीट करने जा रहे हैं। इससे पहले एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनत करेंगे तो कांग्रेस को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक सीटें मिलेंगी।
एमपी के दिग्गज नेता शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के सीनियर नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे। मध्यप्रदेश की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल थे।
Updated on:
29 May 2023 03:05 pm
Published on:
29 May 2023 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
