
भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खूब घूमे
भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खूब घूमे। भोपाल उत्तर विधानसभा में उन्होंने दो घंटे रोड शो किया इस दौरान लोगों से भी मिले। सिंधिया बोले कि कांग्रेस ने कोई विकास नहीं कराया। इधर गोविंदपुरा में आप विधायक राखी बिड़ला ने रोड शो किया। वह बोलीं— अब राजतंत्र नहीं है कि राजा का बेटा ही राजा बनेगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को उत्तर विधानसभा में करीब दो घंटे के दौरान 5 किलोमीटर तक रोड शो किया। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में सिंधिया शाहजहानाबाद चौराहा से रेजीमेंट रोड होते हुए टीला जमालपुरा के दुर्गा चौक तक पहुंचे।
उन्होंने लोगों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि बीते सालों में कांग्रेस ने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया है। अब भाजपा विकास कराएगी।
इधर गोविंदपुरा में आप विधायक राखी बिड़ला ने किया रोड शो व जनसभा
भोपाल गोविंदपुरा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह परमार के समर्थन में दिल्ली की आप विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने रोड शो किया।
राखी बिड़ला का रोड शो बागसेवनिया थाने से विभिन्न मार्गों से होते हुए राजा भोज आर्केड पर जनसभा में तब्दील हो गया। राखी ने कहा कि गोविंदपुरा सीट पर एक ही परिवार का कब्जा है। राजतंत्र नहीं कि राजा का बेटा राजा बनेगा।
Published on:
10 Nov 2023 09:30 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
