
मप्र सरकार के 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर गौरी अरजरिया जल्द ही साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाली हैं। दरअसल गौरी अरजरिया एक पर्वतारोही हैं। वे भले ही पन्ना के रहने वाले एक साधारण परिवार में जन्मी हैं, लेकिन उनका नाम प्रदेश के साथ ही देश में भी मशहूर हैं।
आपको बता दें कि गौरी अरजरिया एक पर्वतारोही हैं और अब तक गौरी देश भर की सबसे ऊंची पांच चोटियों की चढ़ाई कर चुकी हैं। और अपने साथ ही अपने गांव का नाम भी रोशन कर रही हैं।
15 अगस्त पर किलिमंजारों चोटी पर फहराएंगी तिरंगा
आपको बता दें कि गौरी अरजरिया अब साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगी। किलिमंजारो की समुद्र तल से ऊंचाई 19, 341 फिट है। इस ऊंचाई के शिखर पर वे भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगी। यह उनकी छठी पर्वत यात्रा होगी। आपको बता दें कि गौरी ने तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी पर ध्वजारोहण के लिए मंगलवार को यात्रा शुरू की। इस दौरान पवई के लोगों ने फूल माला से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने गौरी को तिरंगा साड़ी भेंट कर उन्हें रवाना किया।
Updated on:
10 Aug 2023 03:59 pm
Published on:
10 Aug 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
