
MP Government Loan
MP Government Loan :मध्यप्रदेश सरकार 10 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। यह छह हजार करोड़ का होगा। दो-दो हजार करोड़ की तीन किस्तों में 20 फरवरी को लिया जाएगा। एक कर्ज 12 साल के लिए, दूसरा 15 साल एवं तीसरा कर्ज 23 साल के लिए लिया जाएगा। उधर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश दिन पर दिन कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। प्रदेश पर 4.10 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। भाजपा सरकार की कर्ज(MP Government Loan) लेने की इस नीति से प्रदेश बड़े राजकोषीय संकट की ओर बढ़ रहा है।
Updated on:
16 Feb 2025 08:55 am
Published on:
16 Feb 2025 08:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
