3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे में डूबा एमपी, इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Cold Wave Alert : हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा में नमी बढ़ी है, जिससे रात और सुबह धुंध और कोहरा अधिक गहराने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, आगामी 24 घंटों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ठंड (Photo Source- Patrika)

ठंड (Photo Source- Patrika)

Cold Wave Alert : मध्य प्रदेश में साल 2025 की आखिरी रात कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे में डूबी दिखाई दी। इधर, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने नए साल 2026 के पहले दिन को बेहद सर्द बना रखा है। वहीं, बीते दिन बुधवार को प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, शहडोल, खजुराहो, सतना समेत कई जिलों में दिनभर घना कोहरा छाया रहा। जबकि, ग्वालियर और दतिया में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता सिर्फ 50 मीटर ही दर्ज हो रही थी।

मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। साथ ही मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ और उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है, जिसकी गति करीब 278 किमी प्रति घंटा है।

ठंड से राहत नहीं

विभाग के मुताबिक, हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं में नमी और बढ़ी है, जिससे रात और सुबह के समय धुंध और कोहरा और अधिक गहराने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, आगामी 24 घंटों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

वहीं, आने वाले 24 घंटों में सूबे के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरोली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

कहां सबसे ज्यादा, कहां सबसे कम तापमान?

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान मंडला में 29.3 डिग्री सेल्सियस और खंडवा में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन पंचमढ़ी में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Story Loader