7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: बीजेपी ने महापौर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस पहले ही कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा

2 min read
Google source verification
photo_2022-06-14_13-54-54.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने महापौर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लगातार चल रहे मंथन के बाद बीजेपी ने 16 नगर निगम में से 13 के लिए महापौर प्रत्याशी की घोषित की है। भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर, रतलाम और ग्वालियर नगर निगम के प्रत्याशियों के नाम के होल्ड पर रखा है।

बीजेपी की प्रत्याशिय़ों की सूची में भोपाल से मालती राय, जबलपुर से जितेंद्र जामदार, उज्जैन से मुकेश टटवाल,रीवा से विश्वेश्वर पांडे,सतना से योगेश ताम्रकार, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, रतलाम से अशोक पोरवाल, मुरैना से मीना जाटव,सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रमोद व्यास,सिंगरौली से चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, कटनी से ज्योति दीक्षित,छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, खंडवा से अमृता यादव,देवास से गीता के नाम की घोषणा की है

विभा पटेल से होगा मालती का मुकाबला
भोपाल में विभा पटेल एक बार फिर कांग्रेस की तरफ से महापौर की प्रत्याशी हैं। एक बार वे कृष्णा गौर से हार गई थीं। पार्षद रह चुकी मालती राय का मुकाबला महापौर प्रत्याशी रही विभा पटेल से होगा। कांग्रेस ने कांग्रेस द्वारा भी उन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा है, जो जीतने की पूरी दम रखते हों। इस दौरान भाजपा की तरफ से महापौर पद के लिए विधायक कृष्णा गौर का नाम भी सामने आया था, लेकिन विधायक होने के कारण सहमति नहीं बन पाई। भाजपा ने इस बार पार्षद लेवल की मालती राय को बड़ा मौका दिया है।

अब मध्य प्रदेश के नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मुकाबला इन प्रत्याशियों के बीच होगा।
भोपाल
बीजेपी- मालती राय
कांग्रेस- विभा पटेल

इंदौर
बीजेपी- अभी घोषणा नहीं हुई
कांग्रेस- संजय शुक्ला

ग्वालियर
बीजेपी- अभी घोषणा नहीं हुई
कांग्रेस- शोभा सिकरवार

जबलपुर
बीजेपी- डॉ. जितेंद्र जामदार
कांग्रेस- जगत बहादुर सिंह अन्नु

उज्जैन
बीजेपी- मुकेश टटवाल
कांग्रेस- महेश परमार

मुरैना
बीजेपी- मीना जाटव
कांग्रेस- शारदा सोलंकी

सागर
बीजेपी- संगीता तिवारी
कांग्रेस- निधि जैन

छिंदवाड़ा
बीजेपी- अनंत धुर्वे
कांग्रेस- वक्रम अहाके

सतना
बीजेपी- योगेश ताम्रकार
कांग्रेस- सिद्धार्थ कुशवाह

खंडवा
बीजेपी- अमृता यादव
कांग्रेस- आशा मिश्रा

बुरहानपुर
बीजेपी- माधुरी पटेल
कांग्रेस- शहनाज अंसारी

रीवा
बीजेपी- प्रमोद व्यास
कांग्रेस- अजय मिश्रा बाबा

सिंगरौली
बीजेपी- चंद्र प्रताप विश्वकर्मा
कांग्रेस- अरविंद सिंह चंदेल

देवास
बीजेपी- गीता अग्रवाल
कांग्रेस- विनोदनी रमेश व्यास

कटनी- सामान्य (महिला)
बीजेपी- ज्योति दीक्षित
कांग्रेस- श्रेहा खंडेलवाल

दो चरणों में होगा चुनाव
मध्यप्रदेश में नगर निगम के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 जुलाई और दूसरा चरण 13 जुलाई को होगा। इसमें सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की मतगणना के परिणाम 17 जुलाई तक घोषित हो जाएंगे और दूसरे चरण के परिणाम 18 जुलाई को आएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 347 नगरीय निकायों में चुनाव हो रहे है। इसमें 16 नगर पालिका निगम हैं, 76 नगर पालिका परिषद हैं और 255 नगर परिषद हैं।