4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD का नया अपडेट, नमी के कारण तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Heavy Rain Alert: मानसून ट्रफ भी प्रदेश के गुना, मंडला से होते हुए गुजर रही है। इसके चलते नमी अधिक मात्रा में आ रही है। ऐसे में बादल बन रहे और बारिश हो रही है।

2 min read
Google source verification
heavy rain

heavy rain

Heavy Rain Alert: एमपी में इस बार सितंबर का आगाज भी झमाझम बारिश के साथ हुआ है। सितंबर की पहली ही तारीख को शहर में दोपहर में पौन घंटे में करीब लगभग एक इंच बारिश हुई है। सितंबर के पहले दिन 13 साल बाद यह स्थिति बनी है।

इसके पहले 2011 में भी 1 सितंबर को 57 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पिछले दस सालों में पूरे सीजन में 2022 में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी, लेकिन 2022 में भी 1 सितंबर को महज 7 इंच बारिश हुई थी।

देर शाम भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। कलियासोत नदी का वाटर लेवल एफटीएल के पास पहुंचने लगा। सोमवार को गेट खुल सकते हैं। अब तक मानसून सीजन में शहर में अच्छी बारिश हुई है। सीजन का यह आखिरी माह है। सितंबर माह में भी शहर में बारिश के रेकार्ड काफी अच्छे रहे हैं। पूरे माह में सबसे अधिक बारिश 1961 में हुई थी। इसी

बारिश जारी रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन बारिश का क्रम जारी रह सकता है। इस समय साउथ ओडिशा, साउथ छग में बने डिप्रेशन के चलते नमी आ रही है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी प्रदेश के गुना, मंडला से होते हुए गुजर रही है। इसके चलते नमी अधिक मात्रा में आ रही है। ऐसे में बादल बन रहे और बारिश हो रही है। आगामी 2 घंटे बाद तेज बारिश की संभावना है।

नमी के कारण तेज हवा के साथ झमाझम

शहर में कभी हल्के बादल और धूप की स्थिति रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले घने बादल छाए और शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

बारिश का यह क्रम लगभग पौन घंटे तक चला। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कें पानी-पानी हो गई और चौक-चौराहे जलमग्न नजर आए। सड़कों पर भी कई जगह घुटनों तक पानी भरा हुआ था। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।