26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाऊमीन खा रही लड़की को छेड़ रहे थे लड़के, ऐसा लगाया दिमाग की अब होगी खातिरदारी…

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां ठेले पर चाऊमीन खा रही लड़की के साथ कुछ मनचलों ने गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आए दिन कोई न कोई आपराधिक घटना होती रहती है। कहीं महिलाओं से छेड़खानी, तो कहीं मोबाइल की छीना-झपटी। ये आजकल भोपाल की सड़कों पर आम बात है। ऐसा ही कुछ मामला रानी कमलापति स्टेशन के सामने से आया है।

दो लड़कों ने की छेड़छाड़


स्टेशन के बाहर लड़की ठेले पर चाऊमीन खा रही थी। इसी दौरान अचानक आए बदमाशों ने उससे छेड़खानी शुरु कर दी। इससे परेशान होकर छात्रा वहां से जाने लगी तो उसके दिमाग में तुरंत ही एक आइडिया आया। जिसके बाद उसने दो मनचलों की फोटों खींच ली। इसके बाद वह तुरंत हबीबगंज थाने पहुंची। जहां पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले


लड़की ने हबीबगंज थाने जाकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने फोटो देखकर आरोपियों की पहचान कर ली और मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की शिनाख्त हर्ष मेहरा और आकाश बैरागी के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पहले से ही हबीबगंज थाने में मामले दर्ज हैं।

लॉ की स्टूडेंट है छात्रा


जानकारी के मुताबिक, छात्रा इटारसी की रहने वाली है। वह भोपाल में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज से वापस आकर वह इटारसी जाने के लिए स्टेशन आई थी। तभी स्टेशन के सामने लगे ठेले में चाउमीन खाने लगी। तभी उसके ऊपर युवकों ने गंदे कमेंट्स शुरु कर दिए। विरोध करने पर उसे मारपीट की धमकी दी गई।