10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में इस दिन होंगे उपचुनाव, मतदान की तैयारी शुरू

MP News: मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक दशहरा से पहले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp by election

MP News: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिछले कई दिनों से उपचुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमपी में दशहरा से पहले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। वहीं दीपावली के बाद मतदान कराने की तैयारी है।

दरअसल, मध्यप्रदेश में साल 2024 में उपचुनाव होने हैं। बुधनी विधानसभा और श्योपुर विधानसभा सीट में चुनाव होने हैं। इस तारीखों का ऐलान दशहरे से पहले हो सकती है। जिसके मतदान दिवाली पर होंगे। सागर की बीना सीट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि निर्मला सप्रे ने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

बीना विधायक ने जॉइन की बीजेपी


बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी, लेकिन अभी तक उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। बीना सीट से जबतक निर्मला सप्रे इस्तीफा नहीं देंगी, तब तक वहां चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। इसी बीच भाजपा के अंदरखाने से खबर है कि बीना विधायक को बीजेपी ने त्याग पत्र देने के निर्देश दिए हैं।