
kailash vijayvargiya big claim meenakshi natarajan nomination rejected (मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा source-patrika)
MP Rajya Sabha Election: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ चुके हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा खुलासा किया है। विजयवर्गीय ने साफ-साफ कहा है कि भले ही कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलोर ले जाती या फिर लंदन फिर भी हम चुनाव जीतते। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई कागज नहीं थे, हमें कांग्रेस के लोगों ने ही जानकारी दी।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'हमें जो कागज मिले वो कहां से मिले, किसने दिए? और इसलिए कांग्रेस की स्थिति आप समझ सकते हैं। हमारे पास तेलंगाना से कागज आ रहा है, तेलंगाना में सरकार इनकी है और तेलंगाना से हमारे पास कागज आ रहा है। हमें कांग्रेस के लोगों ने ही जानकारी दी होगी, हमारे पास तो कोई जानकारी थी नहीं।'
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा- 'चुनाव हो जाते तो भी हम जीतते, कांग्रेस की ये स्थिति है कि भले ही ये बेंगलोर ले जाएं या लंदन ले जाएं, चुनाव हम जीतते क्योंकि सभी देश की जनता को मोदी जी पर विश्वास है। मोदी जी के काम पर विश्वास है, मोदी जी के विकास पर विश्वास है, भारत 2047 में दुनिया में सबसे ताकतवर शक्ति बनकर खड़ा हो जाए ये देश का हर व्यक्ति चाहता है, कांग्रेस के विधायक भी चाहते हैं, इसलिए मैं मानता हूं कि ये जीत भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ मोदी जी के ऊपर जो विश्वास देश की जनता का है उसकी है।'
इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर आपत्ति जताते हुए नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना की एक कोर्ट में दर्ज केस की जानकारी नहीं दी है। आपत्ति जताने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सामने मीनाक्षी नटराजन पर दर्ज मामले की फोटोकॉपी और कोर्ट में पेश किया गया जवाब भी दिखाया था। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नटराजन को कारण बताओ नोटिस जारी कर शाम तक जवाब मांगा था। वहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने कोर्ट जाने की बात कही है।
Published on:
09 Jun 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
