2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली से पहले MP सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। जिसमें उन्होंने डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

सीएम ने दी जानकारी

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी की पेंशन का डीए मिलेगा

आगे सीएम ने बताया कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।

वर्तमान में मिल रहा 55 प्रतिशत डीए

प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को अभी तक 55 प्रतिशत डीए मिल रहा था। वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लंबे समय से कर्मचारियों के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि जुलाई 2025 से फरवरी 2026 लगभग 8 महीनों में संगठन द्वारा लगातार मांग करने के बाद भी सरकार द्वारा अनदेखी के कारण कर्मचारियों का हर नुकसान बढ़ता जा रहा था। अब मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।