9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात…

MP News: राहुल गांधी ने गुजरात दौरे पर कड़े तेवर दिखाएं है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा के साथ नहीं रहने वालों को पार्टी के बाहर करने को कहा है। इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में दो तरह के लोग हैं। एक वह जो कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं। दूसरे वो बीजेपी से मिले हुए है। इस पर अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं राहुल गांधी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूं। मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था, तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ ना बोलूं, क्योंकि हिंदू नाराज हो जाएंगे। संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता। वह केवल धर्म के नाम से हिंदुओं को गुमराह कर उनका शोषण करता है।

धर्म के नाम पर लूट…


आगे उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धर्मगुरु शंकाराचार्य जी की हजारों वर्षों की स्थापित परंपरा है वह आज भी कायम है। उनमें से कौन से शंकराचार्य जी हैं जो आज भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के समर्थक हैं? बीजेपी शोषक तत्वों का समूह है। जिसका एक मात्र उद्देश्य है लोगों को धर्म के नाम पर लूट कर सत्ता हासिल करना। जय सिया राम।

क्या था राहुल गांधी का बयान


राहुल गांधी ने कहा था कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं एक वह जो पार्टी के विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे वह जो भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं। ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम तो कर रहे हैं, लेकिन जनता का सम्मान और काम नहीं कर रहे हैं।