मामला शनिवार की रात दो बजे के करीब का बताया जा रहा है। बंसल वन के बगल में बनी दुकानों को जीआरपी बंद कराने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हेड कांस्टेबल ने हटने के लिए बोला तो गाली-गलौज देने लगे और मारपीट शुरु कर दी। हेड कांस्टेबल दौलत खान पर युवकों के द्वारा धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई।