MP News: राजधानी भोपाल में बढ़ते ट्रैफिक और अतिक्रमण की समस्या को लेकर सोमवार को सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, एडीएम अंकुर मेश्राम, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, नगर निगम, एमपीईबी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांसद ने परिवहन व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में तय किया गया कि ट्रैफिक बाधित कर रहे बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे, जिनके कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए एक ’’रॉक कमेटी’’ गठित की गई है।