7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ताजमहल बुरहानपुर में बनने वाला था…’, चर्चा में शेफाली जरीवाला का पुराना इंटरव्यू

Shefali Jariwala: कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से बुरहानपुर में भी शोक की लहर रही। उनके पिता सतीश जरीवाला और मां सुनीता जरीवाला बुरहानपुर प्रतापपुरा के निवासी रहे हैं, जो बाद में मुंबई जाकर बस गए। वहीं उनका एक इंटरव्यू उनके निधन के बाद वायरल भी हो रहा है। जिसमें वह बता रही है कि ताजमहल बुरहानपुर में बनने वाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Jun 2025, 9:45 AM IST

shefali jariwala interview

shefali jariwala interview (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Shefali Jariwala interview: कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला(Shefali Jariwala) के निधन की खबर से बुरहानपुर में भी शोक की लहर रही। उनके पिता सतीश जरीवाला और मां सुनीता जरीवाला बुरहानपुर(Burhanpur) प्रतापपुरा के निवासी रहे हैं, जो बाद में मुंबई जाकर बस गए। शेफाली के निधन के बाद उनके बुरहानपुर का निवास होने की चर्चा दिनभर रही। वहीं उनका एक इंटरव्यू उनके निधन के बाद वायरल भी हो रहा है। जिसमें वह बता रही है कि ताजमहल(Taj Mahal) बुरहानपुर में बनने वाला था।

ये भी पढ़े- 42 की उम्र में 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का निधन, ग्वालियर के लड़के से हुई थी पहली शादी

शेफाली के इंटरव्यू में बुरहानपुर का जिक्र

शेफाली जब मुंबई में इंटरव्यू देती थी तो वह बुरहानपुर का जिक्र जरूर करती थी। उनका एक इंटरव्यू उनके निधन के बाद वायरल भी हो रहा है। जिसमें वह बता रही है कि ताजमहल बुरहानपुर में बनने वाला था। मुमताज के शव को यहां लंबे समय तक रखा गया था। वे बता रह है कि खुद भी बुरहानपुर से है। बुरहानपुर बहुत प्राचीन शहर है।

दस साल की उम्र तक दिवाली पर आती रही शेफाली

शेफाली के चचेरे भाई भरत जरीवाला ने बुरहानपुर के निवासी होने की पुष्टि की। वे बताते है कि हम बुरहानपुर के प्रतापपुरा निवासी है। शेफाली के पिता सतीश जरीवाला चार्टेडअकाउंटेंट है। माता सुनीता की बैंक में जॉब रही। जिनका ट्रांसफर मुंबई में होने के बाद परिवार वहां जाकर बस गया। शेफाली का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन परिवार बुरहानपुर में होने से शेफाली भी माता पिता के साथ दस साल की उम्र तक दिवाली पर्व पर बुरहानपुर आती रही।

ये भी पढ़े- Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' का निधन, इसी साल पहुंची थी उज्जैन, देखें वीडियो

2002 में मिली प्रसिद्धि

अभिनेत्री शेफाली का निधन 42 साल की उम्र में हुआ है। चचेरे भाईने बताया कि अटैक से मौत होना बता रहे हैं, लेकिन सभी पहलु पर जांच चल रही है। जरीवाला हिंदी संगीत वीडियो, रियलिटी शो और बॉलीवुड कैमियो में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। वह म्यूजिक एल्बम डीजे डॉल, कांटा लगा रीमिक्स से 2002 में अभिनय करने के बाद प्रसिद्ध हुईं।